झरिया । पितृपक्ष के अवसर पर झरिया 4 नंबर टैक्सी स्टैंड सड़क किनारे एवं मोहलबनी घाट में लोगों ने पुर्वजों के याद में स्मृति वृक्ष लगा कर अपने पितरों को तर्पण किया । मोहलबनी में पीपल के पौधे लगाए गए वहीं झरिया में प्राइड ऑफ इंडिया नामक पौधे लगा कर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । ग्रीन लाइफ झरिया के संयोजक डॉ मनोज सिंह ने कहा कि पौधा रोपण को यदि हम भावना से जोड़ दें तो वृक्षों की रक्षा सहज हो सकेगा । पुराणों में भी वर्णित है कि उनके नाम पर वृक्ष लगाने एवं तालाब बनवाने से पितर प्रसन्न होते हैं । इन वृक्षों के छांव में बैठने वाले भी लगाने वाले को आशीर्वाद देते हैं । डॉ मनोज ने कहा कि यह स्मृति वृक्ष बड़ा हो कर पुर्वजों का सजीव स्मारक के रूप में स्थापित होगा ।
यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद ने कहा कि यदि सभी लोग एक पौधा भी लगाएं तो झरिया की हरियाली को लौटाया जा सकता है । अतः इस मुहिम में लोग साथ दें । आइए अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि प्रदूषण से बचाव हो सके । शिक्षक संजय प्रजापति ने कहा कि पूर्वजों के याद करने का यह अनोखा तरीका है इसे अमल में लाना चाहिए । मौके पर ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह, यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद, संजय कुमार प्रजापति, अर्जुन माली, सुनील तुलसियान, अशोक कुमार, अयोध्या साव विवेक कुमार ने अपने पूर्वजों के नाम पर पौधे लगाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *