झरिया । झरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने 40 लाख रुपए के मेडिकल उपकरण चोरी मामले का उद्वेदन कर दो को किया गिरफ्तार । मामले को लेकर सोमवार को झरिया थाना परिसर में सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को मामले की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि चोरी गए 40 लाख रुपए के उपकरण की बरामद की हो गई है वहीं मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5 – 6 लोग अभी पुलिस पकड़ से बाहर है जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा । आपको बता दें कि झरिया थाना क्षेत्र के उपर कुल्ही स्थित प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र से अज्ञात चोरों के द्वारा लगभग 40 लाख रू० के चिकित्सीय उपकरण एवं अन्य सामान की चोरी मामले का पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है। इस संबंध में झरिया थाना कांड सं0-250/2025 दर्ज किया गया था । मामले में चोरी की गई सामानों की बरामदगी हेतु पु०नि० सह थाना प्रभारी झरिया के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया उक्त टीम के द्वारा चोरी की गई सामानों की बरामदगी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जब्ती सामान,,,,,,

एल०जी० कम्पनी का एक फ्रीज2 सी०बी०सी० मशीन-01 पीस।3. टू नेट मशीन-01 पीस।4 बाइनोकुलर माईक्रोस्कोप -02 पीरा।5 टू नेट म-2 मशीन-01 पीस6 गुलूको मीटर -०1पीस।7. बाईमेट्रिक्स मशीन-01 पीस।8. बी०पी० मशीन-02 पीस।9. वजन मशीन-01 पीस।10. स्टेटोथी स्कोप -01 पीस।11. मेडिसीन ट्रे-03 पीस।12. लिफटर 01 पीस।13 सुगर मशीन-01 पीस।14. हिमोग्लोचिन मशीन-01 पीस15. स्टील का कटोर-03 पीस।16. टिफिन -03 पीस।17. सस्पेन-05 पीस।18. तपेला-04 पीस।19. किडनी ट्रे-02 पीस।20. कटोरा दक्कन-07 पीस ।21. टीवी मरीज को दिये जानेवाले आहार-22 चनादाल-11 किलोग्राम23. मसुरदाल – 12 किलो24. अरहर दाल 12 किलो।25. राजमा-11 किलो।26 मुगफली-03 किलो27. गुड़ -10 किलो28. सोयाबीन-03 किलो।गिरफ्तारी युवक,,,,,
मो० सोनू उर्फ मुर्तजा (19), पिता स्व० ताहिर पता-12, शमशेर नगर, ईमामबाड़ा के पास, थाना- झरिया, जिला-धनबाद।
मो० शमशाद उर्फ भोन्टा (19), पिता मो० शमशेर पता शमशेर नगर, ईमामबाड़ा के पास, थाना-झरिया, जिला-धनबाद का रहने वाला है । वहीं इस चोरी कांड में शामिल अन्य 5-6 आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *