कुमार अजय

धनबाद। ब्राह्मणडीहा पंचायत में बिजली का कार्य करते समय करंट लगने से 32 वर्षीय बिजलीकर्मी श्रीकांत उपाध्याय की दर्दनाक मौत हो गई। श्रीकांत दो महीने पहले ही बिजली विभाग में नियुक्त हुए थे और अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियाँ उठा रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। उनकी पत्नी और चार बेटियों की हालत रो-रोकर बेहाल है। जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान अचानक बिजली की चपेट में आने से श्रीकांत गंभीर रूप से झुलस गए। पहले उन्हें धनबाद अस्पताल ले जाया गया, फिर स्थिति गंभीर होने पर रांची रेफर किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
शव को लेकर ग्रामीणों ने राजगंज पावर हाउस के मुख्य द्वार पर धरना दिया। उनकी मांग थी कि मृतक के परिवार को उचित मुआवज़ा और स्थायी सहायता दी जाए। लगभग छह घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग , प्रशासन और भाजपा नेता विक्रम पांडेय ने 5 लाख रुपये मुआवज़ा और हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन देने पर सहमति जताई, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। मौके पर भाजपा नेता विक्रम पांडे ने बताया कि
स्थानीय ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग से मांग जाइज है, भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों को लागू किया जाए, कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और उन्हें उचित प्रशिक्षण भी दिया जाए। यह घटना क्षेत्र में बिजलीकर्मियों की कार्य परिस्थितियों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़ी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *