अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सेल बीएसएल कोलियरी डिविजन चासनाला जीतपुर एवं तासरा के तत्वाधान में आयोजित राज भाषा हिंदी पखवाड़ा का ऑनलाइन शुभारंभ माननीय कार्यपालक निदेशक एस के सिंह ने सेल संदेश जारी कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर सोमवार को एक जागरूकता रैली राज भाषा हिंदी पखवाड़ा को लेकर निकाली गई जिसमे सेल चासनाला कोलियरी के अपर सीम ,कोलवासरी,वर्क शॉप आदि जगहों पर घूम घूम कर राज भाषा हिंदी पखवाड़ा में शामिल होने एवं हिंदी में लिखने पढ़ने पर जोर दिया गया।इस दौरान कर्मियों को हिंदी एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे विजेता उप विजेता प्रतिभागियों। को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी विजेता बद्री नारायण राय,बल देव यादव,भूत नाथ राय,मो फारूक,रीना देवी आदि शामिल थे। इस मौके पर राज भाषा हिंदी पखवाड़ा प्रभारी निशि कांत,डॉक्टर राकेश कुमार,ऋतु अप्रणा राय, सुरेश दास, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *