कुमार अजय
कुशल कारीगर कर रहे पंडाल का निर्माण, नयी कमेटी की देखरेख में होगा भव्य मेला और विराट पूजा का आयोजन
कतरास। कतरास कोयलांचल में दुर्गात्सव की तैयारी को लेकर कतरास के सभी प्रमुख पूजा पंडालों में पंडाल निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बाहर से आते कारीगर रात दिन मेहनत कर पंडाल को मूर्त रूप देने में जुटे हुए हैं। इस वर्ष श्री रानीबाजार दुर्गा पूजा मैदान में दिल्ली का श्रीलक्ष्मी-नारायण बिड़ला मंदिर के प्रारूप का भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा हैं. पंडाल निर्माण का कार्य मधु डेकोरेटर के द्वारा किया जा रहा है। जामताड़ा के कुशल कारीगरों के द्वारा दिन-रात मेहनत कर भव्य पंडाल को मूर्त रूप देने का कार्य जारी है। पंडाल 115 फूटलम्बा एवं 80 फूट चौड़ा रहेगा। इसके अलावा विद्युत सज्जा से आस-पास का इलाका जगमगाएगा। इस वर्ष भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों एवं बड़ों के मनोरेंजन के लिए आकर्षक झूले, फ़ूड कोर्ट, हैंडलूम बाजार, मीना बाजार, चौपाटी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी शॉप्स, फन एंड गेम जोन के साथ साथ आकर्षक लाइट सज्जा की व्यवस्था की जाएगी। धनबाद के प्रसिद्ध मूर्तिकार दुलाल पाल द्वारा भव्य एवं आकर्षक मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों का निर्माण कराया जा रहा है।1982 से रानीबाजार में दुर्गा पूजा का हो रहा भव्य आयोजन
श्री रानी बाजार दुर्गा पूजा समिति के द्वारा वर्ष 1982 से रानीबाजार में दुर्गापुजा का भव्य आयोजन होता आ रहा है जिसे देखने बिहार, झारखंड ही नहीं बंगाल से भी श्रद्धालु आते रहे हैं। इस वर्ष भी रानी बाजार में दर्गापूजा का भव्य और दिव्य आयोजन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। इस वर्ष पूरे पूजा और मेले का अनुमानित बजट करीब 15 लाख रखा गया है। मेले में शांति, सुरक्षा एवं स्वच्छ्ता पर विशेष ध्यान रखा जायेगा। रानी बाजार दुर्गा पूजा समिति के सचिव अभय सिंह ने समिति ने बैठक कर नयी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष रंजीत रवानी, उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, सचिव अभय सिंह, सह सचिव हरजीत सिंह सलूजा, विनय सिन्हा, कोषाध्यक्ष महेश कुमार पासवान, सह कोषाध्यक्ष रिंकू अग्रवाल के अलावे कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।
कमेटी ने बताया कि इस वर्ष मेले में बच्चों के मनोरंजन हेतु कई आकर्षक झूले एवं गेम जोन की व्यवस्था के साथ साथ खाने एवं खरीदारी के लिए भी बहुत सारी दुकानें लगाए जा रहे हैं। कतरास रानी बाजार में लक्खी पूज़ा (लक्ष्मी पूजा) का भी आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया जाता है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले का आयोजन आश्विन पूर्णिमा तक किया गया है। इस वर्ष भी श्री रानी बाजार दुर्गा पूजा, कतरास अपने पूर्व की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप ही आयोजन करने जा रही है।
