अभिषेक मिश्रा

चासनाला । जिला वन पदाधिकारी धनबाद के माध्यम से उपलब्ध कराया गया एवं सेल कोलियरी डिवीजन अंतर्गत चासनाला कोलियरी के पर्यावरण संरक्षण विभाग के सौजन्य से शुक्रवार को चासनाला सुदामडीह रिवर साईड स्थित श्री श्री सूर्य मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेल पर्यावरण संरक्षण विभाग एजीएम हरेन्द्र कुमार, वरीय प्रबंधक संजय कुमार पासवान, भाजपा महानगर जिला मंत्री व पूर्व पार्षद प्रियंका देवी, भाजपा नेता उचित महतो ने संयुक्त रूप से अपने हाथों पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुरुआत की।

इस दौरान आम अमरूद,नींबू,चीकू,छतरी, कनैल आदि के 100 पौधे लगाए गए। तथा लगाए गए पौधो का संरक्षण कर उसे शत प्रतिशत बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सेल पर्यावरण संरक्षण विभाग के महाप्रबंधक आदित्य कुमार सिंह ने कहा कि सेल इस वर्ष अभी तक 12000 हजार पेड़ पौधे लगा चुकी है, और पूरे मानसून में लगभग 20,000 हजार पौधे लगाने की लक्ष्य रखा है। जिसे हर हालत में पूरा किया जाएगा।

वही भाजपा महानगर जिला मंत्री व पूर्व पार्षद प्रियंका देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी हो गया है। अन्यथा आने वाले दिनों में दूषित पर्यावरण प्रदूषण के चपेट में मानव जीवन पर भारी संकट में पड़ सकता है। कहा कि एक पेड़ एक पुत्र के समान मानकर उसका भरण पोषण करने का संकल्प लें। तभी आपका मिशन पूरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *