झरिया । झरिया के लोदना ओपी क्षेत्र के लोदना 4 नंबर स्थित बाई क्वार्टर में एक दर्दनाक हादसा हुआ । जहां बुधवार की शाम लगभग 6 बजे बीसीसीएल का जर्जर खाली क्वार्टर बारिश के दौरान अचानक गिर गया । जिसके मलबे में सात लोगों के दबने की सूचना है । हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई । लोगों की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए तो देखा कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं । स्थानीय लोगों की मदद से पांच लोगों को तत्काल निकाल कर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया । वहीं खबर लिखे जाने तक दो लोगों के मलबे में दबे होने की बात सामने आ रही है । हादसे को लेकर बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम तेज बारिश हो रही थी, इस दौरान क्वाटर के सामने एक ट्रैक्टर खड़ा था और कुछ लोग उस क्वाटर में खड़े थे, बारिश तेज होने के कारण वहां पास में खेल रहे बच्चे भी पानी से बचने के लिए क्वाटर में चले गए । इसके बाद क्वार्टर एका एक धंस कर नीचे गिर गया और मलबे में सात लोग दब गए । स्थानीय लोगों की और जिला प्रशासन के मदद से तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया इस दौरान कुछ घायलों को झरिया स्थित लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया । परिजन घायलों को लेकर धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान दो गोपाल, चिराग और शुष्मा को मृत घोषित कर दिया । वही तीन लोग अस्पताल में इलाजरत हैं जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । बच्चों के मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया । मृतकों के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे । वहीं घायलों में एक ट्रैक्टर का ड्राइवर और एक खलासी बताया जा रहा है ।

लोदना स्थित घटना स्थल पहुंचे राजकुमार अग्रवाल,,,,,
बुधवार की देर शाम क्वार्टर गिरने की सूचना मिलते ही भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल लोदना स्थित घटना स्थल पर पहुंचे । स्थानीय व रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर मलबे में दबे बच्चों को निकालने में जुट गए ।

एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंची झरिया विधायक रागिनी सिंह,,,,,
क्वाटर गिरने की सूचना मिलते ही झरिया विधायक रागिनी सिंह धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल जाना । उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि मैं धनबाद से बाहर थी अभी तुरंत धनबाद पहुंची हूं । जिसके बाद हादसे की सूचना मिली तो मैं तुरंत अस्पताल पहुंचकर घायलों का बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों से कही हूं ।

मौके पर पहुंचे झामुमो झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक और झरिया नगर उपाध्यक्ष शुभम वर्मा,,,,,

घटना की सूचना मिलते ही झामुमो के झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक और झरिया नगर उपाध्यक्ष शुभम वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे । उन्होंने रेस्क्यू टीम के साथ सहयोग किया इस दौरान फरीद मलिक ने कहा कि यह हादसा BCCL की लापरवाही का नतीजा है । फिलहाल घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है ।

मौके पर पहुंचे सिंदरी डीएसपी, जोरापोखर थाना प्रभारी व झरिया सीओ,,,,,,
हादसे की सूचना मिलते ही सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, जोरापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता व झरिया सीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए । बुलडोजर के सहारे सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य पूरा हुआ ।

इनकी हुई है मौत,,,,,,
हादसे में मलबे के नीचे दबने के कारण गोपाल कुमार लगभग 25 वर्षीय, करमू पासवान का पुत्र चिराग कुमार लगभग 12 वर्षीय व सुषमा कुमारी लगभग 9 वर्षीय की मौत हो गई है । मृतक गोपाल व सुषमा एक ही परिवार से हैं, जो रिश्ते में मामा और भांजी लगते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *