निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिले में संचालित, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जामताड़ा, चाईल्ड हेल्प लाईन, जामताड़ा तथा बाल गृह (बालक) एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई साथ ही जिला में संचालित विभिन्न स्तरों पर गठित बाल संरक्षण समिति के संबंध में भी जानकारी लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि बाल संरक्षण समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल संरक्षण से जुड़े प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्थिति में बच्चों के अधिकारों से समझौता न हो। समाज की जागरूकता ही वास्तविक बदलाव ला सकती है। जिले में किसी भी बच्चे को असुरक्षित माहौल का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करें।
वहीं समीक्षा के क्रम में उन्होंने पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के गठन के संबंध में निदेशित किया। वहीं उन्होंने बाल विवाह से संबंधित मामले प्राप्त होने पर वर एवं वधु दोनों पक्ष पर थाने में मामला दर्ज करने हेतु निदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने जिले में गठित धावा दल द्वारा समय-समय पर जिले के होटलों, ढाबों, रेस्तराओं, गराजों, ईंट भट्टों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर बाल श्रम को हर हाल में निषेध करने का निदेश दिया। वहीं जिले में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण पर मनमानी ढंग से अभिकरण को संचालित करने के कारण स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने प्रखण्ड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का बैठक ससमय कराने एवं बैठक का अनुपालन हेतु समय सारणी सभी प्रखण्डों में भेजने का निदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *