धनबाद । मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पोस्ट स्तर पर गठित टीम के अधिकारी व जवान के द्वारा यार्ड में गुप्त निगरानी के क्रम में गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस के यार्ड से धनबाद स्टेशन आने के दौरान जनरल कोच में यात्री से पैसा लेकर चढ़ाने वाले यार्ड में कार्यरत SBS कंपनी के कर्मचारी (1) रविंद्र कुमार, उम्र-39 बर्ष, पिता- किशोरी हजाम,पता- दामोदरपुर थाना+जिला- धनबाद एवं उसका साथी (2) राहुल कुमार,उम्र-22 वर्ष, पिता- अशोक यादव, पता पुराना बाजार, थाना- बैंकमोड, जिला- धनबाद को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उपरोक्त प्राईवेट कर्मचारी ने बताया कि यार्ड में रेल कोच में कार्य करने वाली प्राइवेट कंपनी SBS मैं पिछले एक वर्ष से कार्य करता हूं तथा मैं और मेरा साथी पैसे के लालच में यार्ड में खड़ी गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस में यात्री से 50/- रुपए लेकर चढ़ा देता हूं। उक्त पकड़े गए व्यक्ति से I-Card की मांग करने पर उनके द्वारा नहीं दिखाया गया। तत्पश्चात उपरोक्त दोनों व्यक्ति को उसका अपराध बताकर गिरफ़्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध रेसुब पोस्ट धनबाद पर कांड सं० 3579-3580/25 दिनांक 26/08/25 अंतर्गत धारा 145,146,155,147 रेल अधिनियम दर्ज़ कर अग्रिम कारवाई हेतु माननीय रेलवे न्यायालय धनबाद को अग्रसारित किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त से 800/- जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया।
