झरिया । मंगलवार को हरितालिका तीज पर झरिया के विभिन्न शिवालयों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी । कई मंदिरों में मंदिर के पुरोहित के द्वारा कथा सुनाया गया जहां काफी संख्या में महिलाएं पहुंची और कथा का सरवन की तो कई महिलाओं ने घर पर ही पंडित जी को बुलाकर पूजा – अर्चना की, झरिया के 4 नम्बर स्थित काली मंदिर, चिल्ड्रेन पार्क के समीप राधा कृष्ण मंदिर, इंदिरा चौक स्थित शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । हरितालिका तीज व्रत पति के लंबी आयु के लिए महिलाओं के द्वारा 24घंटे का निर्जला व्रत कर भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। मंदिर के पुजारी ने बताया की यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के तृतीय तिथि में की जाती है जिसमें महिलाएं 16 श्रृंगार कर पति के लंबी आयु के लिए ईश्वर। से प्राथना करती है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी।जिससे प्रसन्न हो कर महादेव ने पार्वती मां को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।तभी से इस व्रत का विशेष महत्व रखता है। इस व्रत को हरितालिका व्रत के रूप में भी जाना जाता है।उन्होंने कहा कि आज शाम पूजा अर्चना के पश्चात बुधवार की सुबह विधिवत पूजा अर्चना कर पारण करेगी।
