अभिषेक मिश्रा

चासनाला । तीज व्रत को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के शिवालयों में महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली।कई मंदिरों में मंदिरों के पुजारी के द्वारा कथा सुनती देखी गई तो कही पूजा अर्चना करते ।बताया जाता है की यह व्रत पति के लंबी आयु के लिए महिलाओं के द्वारा 24घंटे का निर्जला व्रत कर भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं मोहनबाजार शिव मंदिर के पुजारी मदन पांडे व के के गेट शिव मंदिर के पुजारी शंभू नाथ तिवारी ने बताया की यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के तृतीय तिथि में की जाती है जिसमें महिलाएं 16शृंगार कर पति के लंबी आयु के लिए ईश्वर। से प्राथना करती है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी।जिससे प्रसन्न हो कर महादेव ने पार्वती मां को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।तभी से इस व्रत का विशेष महत्व रखता है।इस व्रत को हरितालिका व्रत के रूप में भी जाना जाता है।उन्होंने कहा कि आज शाम पूजा अर्चना के पश्चात बुधवार की सुबह विधिवत पूजा अर्चना कर पारण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *