धनबाद । जिले के तोपचांची के नैरो धोवाटांड में मंगलवार को निर्माणधीन बिल्डिंग की छत गिर गया। जिसकी चपेट में एक महिला आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार धोवाटांड बस्ती में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिर गया। छत कर नीचे काम कर रही विषनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद अस्पताल लाने के बाद महिला की मौत हो गई है। मीडिया से बात करते हुए महिला के पति मदन महतो में बताया कि कोटालअड्डे के समीप एक निर्माणधीन बिल्डिंग की छत गिर गया। जिसकी चपेट में उसकी पत्नी आ गई। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई है। बताते चले कि पति-पत्नी दैनिक मजदूरी किया करते थे। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *