अभिषेक मिश्रा

चासनाला । ए एस पी कोलियरी सुदामडीह के फायर पेच में सुदामडीह में रह रहे स्थानीय लोगो ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए आंदोलन कर कार्य को ठप्प करा दिया। तथा प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारे बाजी की उनका कहना था कि पानी की। घोर किल्लत हो रही है।लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है।जिससे आक्रोशित हो लोगो ने फायर पेच का काम ठप्प करा दिया है।

वहीं इस मामले में स्थानीय प्रभात कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि लगभग 20दिनों से पानी की घोर किल्लत हो रही है।लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है।और जो दबंग किस्म के आदमी है उन्हें टैंकर के द्वारा पानी मुहैया प्रबंधन के द्वारा कराया जा रहा है।यह कहा का इंसाफ है। वही अधिकार अपनी जरूरत टैंकर से पानी मंगवा कर लेते है।वहीं कल तीज का पर्व भी मनाया जाएगा।और इधर पानी की समस्या उत्पन्न है।अगर प्रबंधन इसपर त्वरित पहल नहीं करती है तो यह आंदोलन जारी रहेगा।इससे होने वाली जो भी क्षति होगी उसका जिम्मेदार बीसीसीएल प्रबंधन होगी। मौके पर आंदोलन में जितेंद्र सिंह,कमला आचार्य,मो इलियास,अनिल प्रसाद,मनोज शर्मा,संतोष वर्णवाल,रवि,मुकेश उर्फ मन्नू,सोना पाण्डेय,अरविंद साव,प्रेम दास,बम बम,अशोक,दिलीप रवानी, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *