अभिषेक मिश्रा

चासनाला । जोड़पोखर थाना क्षेत्र स्थित 12नंबर सोनाराम महतो बस्ती के निकट रेलवे लाइन पर लगभग 11बजे रात्रि स्थानीय निवासी 65वर्षीय शंकर महतो की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं सूचना पर आर पी एफ, जी आर पी घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ली। बताया जाता है मृतक अपनी पत्नी के साथ बस्ती में रहा करता था जिसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था जो डंडे के सहारे चला करता था। वहीं स्थानीय निवासी विशाल कुमार महतो ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी संध्या महताईंन के साथ रहा करता था।मृतक शंकर का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।तथा मृतक के कोई पुत्र नहीं है। समाचार लिखे जाने तक शव पोस्मार्टम के लिए भेजा नहीं गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *