अभिषेक मिश्रा
चासनाला । ग्रीन धनबाद अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए रविवार को लोगों में जागरूकता और जिज्ञासा बढ़ते देखा गया। वार्ड 52 की पूर्व पार्षद व भाजपा धनबाद महानगर के जिला मंत्री प्रियंका देवी व भाजपा नेता उचित महतो के सौजन्य से पेड़ खरीद कर रविवार को गौर खूंटी,परघाबाद बस्ती, लोको बाजार,चासनाला मोड़, चासनाला सम्राट नगर आदि स्थानों पर लोगों को पौधा रोपण करने के लिए निःशुल्क सैकड़ों फलदार पौधे बांटे गए।
इस अभियान के तहत ट्रेक्टर वाहन में 1000 फलदार पेड़ लोड कर जगह जगह निःशुल्क पौधे बांटे गए। पेड़ लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।और लोगों ने अपने अपने स्वेच्छा से आम अमरूद,चीकू,किवी,नींबू, नारंगी आदि के फलदार पौधे लगाने के लिए अपने साथ लेकर गए ।
इस दौरान प्रियंका देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण काफी जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि मानसून की बरसात में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से पेड़ पौधे लगाना चाहिए। परन्तु पेड़ पौधे लगाने में उनकी नकारात्मक सोच देखने के लिए मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम स्वयं पेड़ खरीद कर लगा रहे हैं और इस मानसून में हमने 10,000 पेड़ पौधे लगाने एवं लगाने के लिए लोगों को वितरण करने का संकल्प लिया है। मौके पर प्रियंका देवी,उचित महतो,शिबू गोराई,अजय दास, नागेंद्र सिंह,राजेश साव, मुकेश ओझा,अमर पाल, अभिषेक बाउरी, रॉकी साव,पंकज पासवान आदि मौजूद थे।
