झरिया । गुरुवार को जयरामपुर मोड़ स्थित रानी सती मंदिर में अखंड हरी कीर्तन – “हरे राम हरे कृष्ण” संकीर्तन तथा साथ ही विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सम्पूर्ण श्री रामचरितमानस पाठ तत्पश्चात हवन एवं संकीर्तन की पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन शुरू हुआ । श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर का निर्माण 1971 में हुआ था । उस समय से आज तक इस मंदिर में तुलस्यान परिवार की ओर से हर वर्ष भव्य जागरण व भंडारा का आयोजन किया जाता है। जिसमे लगभग 400 लोग माता का प्रसाद ग्रहण करते है। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से जगदीश तुलस्यान, अशोक तुलस्यान, दिलीप तुलस्यान, सुशील तुलस्यान, ललित तुलस्यान एवं परिवार की महिला सदस्य व दिनेश सिंह, शिवादार सिंह एवं स्थानीय लोग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है ।
