झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के धर्मशाला स्थित मातृ सदन के समीप गुरुवार को मोहम्मद वाजिद ने अपनी बाइक को खड़ा किया था । जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था ।शुक्रवार को पुलिस ने मातृ सदन अस्पताल से सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा और मामले के अनुसंधान में जुट गई । विश्वसनीय पुलिसिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की देर रात झरिया पुलिस को सफलता हाथ लगी और पुलिस ने बाइक चोरी के तीन आरोपियों को बलियापुर से धर दबोचा । इस दौरान पुलिस ने चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली है । हालांकि झरिया पुलिस के द्वारा मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *