अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह रिवर साइड स्थित दोनों लाइन बीच शनिवार को वार्ड 52 की निर्वतमान पार्षद व भाजपा धनबाद महानगर की जिला मंत्री प्रियंका देवी व भाजपा नेता उचित महतो के नेतृत्व 100 अमरूद, आम व चीकू के फलदार पौधे लगाए गए। जिसमे महिलाओं व बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही रविवार को भौरा गोरखूटी, परघाबाद, पाथरडीह बस स्टैंड व चासनाला मोड़ पर निशुल्क एक हजार फलदार पौधों का वितरण किया जाएगा।
वही प्रियंका देवी ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि विश्व मे बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सभी एक पेड़ अवश्य लगाने का संकल्प लें तथा उसकी सेवा उसी प्रकार करे जैसे आप अपने बच्चो की किया करते हैं। खाकी पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ अति आवश्यक है। आज लोग अपनी घर बिल्डिंग बनाने के लिए बड़ी आसानी से पेड़ काट देते हैं परन्तु उसके बदले पेड़ नही लगाते हैं जो गलत है। मौके पर प्रियंका देवी, उचित महतो, शिबू गोराई, अजय दास, नागेंद्र सिंह, अमर पाल, अभिषेक बाउरी, रॉकी साव, पंकज पासवान, प्रेम कुमार, प्रदीप रवानी आदि थे।
