धनबाद । मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए धनबाद पुलिस ने 5 मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी धनबाद के अलग-अलग क्षेत्र से मोटरसाइकिल चुराकर एक जगह एकत्रित करते थे और उसे बाद में नंबर प्लेट और चेचिस नंबर मिटाकर बाहर भेज देते थे। गुप्त सूचना के आधार पर तीसरा थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड के पास एक साथ जमा किए कुल 5 मोटरसाइकिल को धनबाद पुलिस ने बरामद किया और मौके से करकु भूईया सोनू भूईया और अरविंद कुमार साव को पकड़ा गया वही मास्टरमाइंड सोनू सिन्हा फिलहाल फरार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *