अभिषेक मिश्रा

चासनाला । शुक्रवार को पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्राट नगर निवासी मो. अलाउद्दीन के खिलाफ एक तलाकशुदा महिला के यौन शोषण व एक करोड़ ठगी के आरोप मे धनबाद बैंक मोड़ पुलिस व पथरडीह पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को सयुंक्त रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला ।

बताया जाता है की एक तलाकशुदा महिला अपने माता पिता के साथ धनबाद मे रहती है जो किसी संस्था से जुडी हुई है । इसी दौरान अलाउद्दीन से उसकी जान पहचान हुई थी इसी दौरान उक्त महिला झांसे मे आ गई थी। जिसको लेकर महिला ने बैंक मोड़ थाना मे पाथरडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले अलाउदीन के खिलाफ यौन शोषण व एक करोड़ रूपये से ज्यादा की ठगी का मामला दर्ज कराई थी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *