अभिषेक मिश्रा

चासनाला । झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित चासनाला के के गेट स्थित बाबा प्रेमनाथ शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को बाल कृष्ण गोपाल की छठियारी धूमधाम से मनाई गई। बताते चले कि भगवान कृष्ण के जन्म के छठे दिन कान्हा की छठियारी मनाते है। इस दौरान भजन कीर्तन तथा आसपास के दर्जनों महिलाओं के द्वारा छठी गीत गाया गया।बड़ा ही मनोरम दृश्य देखने को मिला।तत्पश्चात प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया गया।
वहीं मंदिर के पुजारी शंभू नाथ तिवारी ने बताया की हर वर्ष की इस वर्ष भी बाल कृष्ण की जन्मोत्सव के साथ आज छठे दिन भगवान की छठियारी बड़े ही धूमधाम से भजन कीर्तन के साथ मनाई गई,तथा प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष,बच्चे शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *