झरिया । चार नंबर में एक स्कूटी सवार युवती को बाइक सवार मनचलों को छेड़ना महंगा पड़ गया। युवती ने बीच सड़क पर स्कूटी रोककर सरेआम बाइक पर सवार तीन युवकों को जमकर चप्पलों से धुनाई कर दिया। युवकों के पिटाई देखकर आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गए। चप्पल की पिटाई देख एक मनचले भाग निकला। बताते चले कि गुरुवार को झरिया चार नंबर में वाहनों की काफी भीड़ थी। तभी आगे आगे युवती अपने स्कूटी लेकर जा रहे थे। पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने युवती के पीछे से अश्लील हरकत कर भागने लगा। तभी जाम में तीनों युवक फंस गए जिसके बाद युवती ने बीच सड़क पर ही चप्पल खोलकर जमकर पिटाई शुरू कर दिया। इस घटना के बाद से ही चार नंबर में चर्चाओं का विषय बन गया।
