अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह रिवर साइड स्थित सी आई एस एफ बैरक के समीप गुरुवार को सी आई एस एफ के द्वारा लगभग दो टन कोयला जप्त किया गया।
वहीं सी आई एस एफ के एक महिला एस आई ने बताया साइकिल के द्वारा कोयला लोड लेकर जा रहे थे उसी क्रम में कोयला ले जा रहे युवक साइकिल छोड़ फरार हो गए।जप्त किया कोयला बीसीसीएल प्रबंधन को सौंपा जाएगा। बताया जाता है की सुदामडीह रिवर साइड स्थित दोनों लाइन के बीच रेलवे लाइन से वैगन से कोयला उतार उक्त स्थल पर ही नदी पार के युवकों को बेच दिया जाता है।जो नए पुल के रास्ते भोजूडीह में खपाया जाता।प्रतिदिन लगभग दर्जनों साइकिल पार किया जाता है।
