कुमार अजय
तेतुलमारी। आज संकल्प एजुकेशन राजगंज में खुशी की लहराता दौड़ गई जब यह पता चला कि संकल्प एजुकेशन की छात्रा नैना कुमारी का चयन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागोड़िया, धनबाद के लिए कक्षा अष्टम के लिए हुआ है। ज्ञात हो कि नैना कुमारी के पिताजी नारायण महतो बरवाडीह प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं जबकि माता सुनीता देवी एक ग्रहणी है। इस सफलता पर हर्षित होकर संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो, विनोद ज्ञान ज्योति सेवा ट्रस्ट के संयोजक शंकर किशोर महतो ,विनोद ज्ञान ज्योति सेवा ट्रस्ट के सदस्य नुना राम महतो, संकल्प एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, विनोद बिहारी महतो जनजातीय कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार महतो आदि ने नैना कुमारी को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नैना कुमारी भविष्य में शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।
