धनबाद । गोविंदपुर अंतर्गत मोहबनी के समीप मंगलवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है। जहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई है। जिससे बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए है। बस में लगभग 25 लोग सवार थे। बस धनबाद से गिरिडीह जा रही थी। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है ।
