धनबाद । मंगलवार की देर शाम सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई । जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मामले को लेकर बताया जाता है कि स्टील गेट चौक के पास कोयला नगर के युवको के दो गुटों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने कार में तोडफ़ोड़ शुरू कर दिया। वही स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी सरायढेला पुलिस को दे दिया। मामले की जानकारी मिलने पर सरायढेला पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले को शान्त कराया। वही क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर थाने लेकर चली गई है।
