अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह क्षेत्र मे उत्पन पानी की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह जी के निर्देश पर इ जे एरिया के प्रबंधक जी सी राय, परीयोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता हुई । जिसमें विगत 6 माह से ट्रांसफार्मर के अभाव में बंद पड़े मोटर को चालू करने हेतु अविलंब ट्रांसफार्मर देने की मांग की गई जिस पर महाप्रबंधक ने कल ही ट्रांसफार्मर मुहैया कराने का निर्देश परियोजना पदाधिकारी को दिया । वालभ की मरम्मती एवं मोटर के लिए प्लेटफॉर्म का निर्माण जल्द कराने पर सहमति बनी। वार्ता में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, विशाल श्रीवास्तव, शशिकांत निराला, सौरभ मिश्रा, गौतम रवानी, भुवन चंद्र महता, भिखारी राणा, राकेश गुप्ता, बबलू रजक उपस्थित थे।
