अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बीसीसीएल के सुदामडीह रिवर साइड व दोनों लाइन के बीच कालोनियों में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने से प्रबंधन के प्रति लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। दोनों लाईन बीच के कालोनी वासियों ने मंगलवार की संध्या शिव मंदिर प्रांगण में एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला मंत्री प्रियंका देवी ने की तथा संचालन भाजपा नेता उचित महतो ने किया। बैठक में प्रबंधन को एक पत्र प्रेषित कर 15 दिनों के अंदर पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर सुदामडीह रेलवे साइडिंग का अनिश्चित कालीन चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। भाजपा नेता उचित महतो ने कहा कि विगत तीन महीने से क्षेत्र में आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति हो रहा था। और कभी 10 दिनों में तो कभी 15 दिनों में पानी देखने के लिए आता है और पुनः ठप हो जाता है। जिस कारण पानी की घोर संकट उत्पन्न हो गई है।
उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को लेकर 2015 से ही परेशानियों का सामना यहां के लोगों को झेलना पड़ रहा है।अब पूरी तरह पानी की आपूर्ति ठप होने लगा है। उन्होंने कहा कि पानी की घोर समस्या को लेकर इसके पूर्व बीसीसीएल सीएमडी,पूर्व सांसद पी एन सिंह,सांसद ढुल्लू महतो,विधायक रागिनी सिंह को पत्र लिखकर पानी की घोर समस्या का सामाधान करने की आग्रह किया गया था। परन्तु पानी की समस्या का कोई समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। मौके पर बैठक में भाजपा जिला मंत्री प्रियंका देवी,भाजपा नेता उचित महतो ,विपिन कुमार,नागेंद्र सिंह,दीपक महतो, सव नित झा, शंभू सिंह,सागर मिस्त्री,सुभाष मिस्त्री,राज प्रसाद, रॉकी कुमार,कन्हाई कुमार,कमलेश राज,मुकेश कुमार,दीपक राय,रतन कुमार,जितेंद्र मिश्रा,राम चंद्र सिंह के अलावें महिलाएं आदि उपस्थित थी।
