अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित पाथरडीह पोस्ट ऑफिस के सामने नगर निगम का पाइप लाइन लीक हो जाने के कारण सैकड़ों लीटर पानी बहते देखा जा सकता है।जिससे पोस्टऑफिस आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।यही नहीं इस पानी बहाव नीचे मोहल्ले तक जाता है जिससे स्थानीय लोगो को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।लेकिन नगर निगम के कर्मियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।
वहीं स्थानीय निवासी आटा चक्की संचालक अरुण मिश्रा ने बताया की लगभग एक साल से नगर निगम का पानी सड़को पर बहकर बर्बाद होते देखा जाता हाउस ओर किसी भी प्रतिनिधि या नगर निगम के कर्मचारियों का कोई ध्यान नहीं है।एक तरफ पीने के पानी का अभाव चारों तरफ देखने को मिलता है।वही एक तरफ सड़को पर पानी विभिन्न स्थानों पर देखने को मिलेगा।जब की इसकी शिकायत पूर्व में किया जा चुका है।अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है।
