धनबाद । धनबाद के इमाम बारगाह नया बाजार में हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन का चेहलुम मनाया गया ।जिसमे जौनपूर से आए हुए मौलाना सैयद मोब्बाशीर हुसैन रिजवी ने मजलिस को खिताब करते हुए बताया कि इमाम हुसैन ने शहीद होकर दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया, उन्होंने बताया इस्लाम अमन और भाईचारो का मजहब है । इस मौके पर अंजुमने फैजे हुसैनी के लोगो ने नोहा और मातम करके इमाम हुसैन को नज़राने अकीदत पेश किया और दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में में अंजुमने फैज़े हुसैनी के लोगो ने और तमाम मोमिनो ने अपना योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *