धनसार । 4 दिन पूर्व मंगलवार की रात धनसार थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर दिया है । जानकारी के अनुसार बकाया पैसा 18,600 रुपये मांगने पर युवक पर गोली चालान की घटना हुई । पुलिस ने गोली मारने वाले मुख्य आरोपी दीपक कुमार (24) को पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और पीड़ित के शरीर से निकली गोली बरामद की गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी गौरव कुमार उर्फ बिट्टू (25) को भी गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी बरमसिया पुल के पास छापेमारी के दौरान हुई, जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरी गैंग को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
