कुमार अजय

जोगता थाना क्षेत्र में भू-धसान से मकान ध्वस्त, लोगों ने यह अवैध खनन का परिणाम

कतरास । जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत सात नंबर के समीप बीते रात्रि 3 बजे भू-धसान की घटना हुई। हादसे में करकट सीट और खपरैल से बने मकान पूरी तरह ध्वस्त व तीन बकरी एक गाय जमीदोज हो गए। अचानक हुए हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार उक्त घटनास्थल के नीचे अवैध खनन का कार्य चल रहा था, जिसके कारण यह घटना घटी है। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक ने घटनास्थल का मुआयना किया। बीसीसीएल प्रबंधन ने दावा किया है कि समुचित व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में कई स्थलों पर डोज़रिंग कर जमीन को समतल बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है, ताकि आगे किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक पहुंचे व बीसीसीएल प्रबंधन को फटकार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *