अभिषेक मिश्रा
चासनाला । कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पाथरडीह थाना परिसर में बाबा अनीश्वर नाथ शिव मंदिर समक्ष शुक्रवार की रात भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी के प्रसिद्ध भजन गायक मंटू ब्यास ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजन प्रस्तुत कर भक्त श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जिसे दर्शकों ने काफी सराहना की। मंटू ब्यास एंड पार्टी ने गणपती बंदना तुम्हे प्रथम पुकारू आज दयानन्द आ जाओ, के बाद बाबा अवघड़दानी के मनाले सब काम हो जईहे।
माँ शेरावाली ऐ माँ शेरावाली, के बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सोहर गीत कि कहवा में कृष्ण जी जनमले महलिया उठे सोहर ऐ ललना, राजा दशरथ जी के अंगनवा खेले चार गो लालनवा नु हो। आदि भोजपुरी सोहर गीत पर श्रोता रात भर झूमते रहे। इस अवसर पर पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार झा, सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, अलकडीहा थाना प्रभारी बासु जी गौशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह के अलावें काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
