अभिषेक मिश्रा
धनबाद। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद ने धनबाद जिला में एक विशेष कार्यक्रम “एक वृक्ष शहीद के नाम” का आयोजन किया। इस पहल के तहत शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर शहीदों के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वृक्षारोपण के माध्यम से न केवल शहीदों को सम्मान दिया गया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी फैलाया गया।
मौके पर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर इसी तरह वृक्षारोपण कर शहीदों के नाम जीवंत रखेंगे। कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठनों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि धनबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा मंच पर डॉक्टर मुकुंद रविदास, विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफे सर एन एस एस कोऑर्डिनेटर, डॉक्टर करुणा ,प्रिंसिपल BSS महिला महाविद्यालय कॉलेज धनबाद l प्रदेश अध्यक्ष दिलीप रवाणी, प्रवक्ता प्रमोद महतो, चंद्रशेखर महतो, अजीत रवाणी, महताब, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला सचिव संजीत सिंह, जवाहर यादव, बैजनाथ पंडित, महिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह, बबीता देवी आदि।
