झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन जी का शुक्रवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया। दरअसल 2 अगस्त को बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें ब्रेन इंजरी हुई थी। पहले उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें दिल्ली अपोलो अस्पताल शिफ्ट कर दिया। अपोलो अस्पताल में इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन डेड हो गया था। रामदास सोरेन कोल्हान क्षेत्र से विधायक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *