अभिषेक मिश्रा
चासनाला । चासनाला कांड्रा बस्ती के ग्रामीणों ने बेरोजगार युवकों को रोजगार देने,उपर कांड्रा में बचे हुए कुछ घरों को बिजली देने सहित अपने 5 सूत्री मांगों को लेकर विस्थापित ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्रमीणों ने सोमवार को सेल के चासनाला कोल वाशरी के कांटा घर जाम कर सेल प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी की। तथा एक दिवसीय धरना दिया। जिस कारण रॉ कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप हो गया और भारी वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
इस दौरान मोर्चा के वक्ताओं ने कहा कि उक्त माँगों को लेकर सेल प्रबंधन के साथ कई बार पूर्व में भी वार्ता की गई। लेकिन प्रबंधन के द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया। प्रबंधन ने जो भी वादा किया गया उसे दर किनार कर दिया गया। जिस कारण कांडरा, चासनाला के ग्रामीण विस्थापितों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि चासनाला कांड्रा के स्थानीय बेरोजगार युवकों को सेल के चासनाला एवं टासरा प्रोजेक्ट में रोजगार देना होगा। कहा कि प्रबंधन के ठेकेदारों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को ठेके में काम नहीं दिया जाता है। जबकि यहां दूर दराज के लोगों को काम पर रखा गया है। यहाँ के स्थानीय ग्रामीण लोग बेरोजगार है।
उन्होंने कहा है कि प्रबंधन द्वारा कांडरा बस्ती में बिजली की व्यवस्था कर दी गई है। परन्तु उपर कांड्रा में बिजली नहीं दी गई है। जबकि बिजली के पोल व तार बिछा दिया गया है। फिर भी अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं किया गया है। कहा है कि चासनाला कोलियरी से हो रही कोयला चोरी पर रोक लगाई जाय। तथा बस्ती के बेरोजगार युवकों को कोयले की सुरक्षा के लिए गार्ड की जगह पर एक महीने के लिए रखा जाय। जिसके बाद बेरोजगार युवकों द्वारा चोरी पर रोक नहीं लग सका तो बिना वेतन के उन्हें प्रबंधन हटा भी सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रबंधन की ओर से चासनाला कांड्रा बस्ती में एक उप स्वास्थ्य केंद्र खोल कर ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाय। सी एस आर राशि के तहत गाँवों का विकाश किया जाय,एवं जो भी कार्य अभी तक किया गया उसका भी ब्यौरा दिया जाय। कांड्रा श्मशान घाट पर सौदर्यीकरण किया जाय।
उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर लंबित मांगों पर प्रबंधन द्वारा तत्काल सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो मोर्चा द्वारा सेल चासनाला कोलियरी का पूरे कार्य को ठप्प कर चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।
प्रदर्शन व धरना के मौके पर मोर्चा के कुमार महतो,प्रकाश महतो,संजू महतो,अजीत महतो,श्रवण महतो, कंचन महतो,रंजीत महतो,विजय महतो,आनंद महतो,देव महतो,उमेश महतो,प्रिंस मंडल,सत्यजीत ओझा,उदय गोराई, राहुल,नितेश महतो,नवीन महतो, शिबू गोराई, आनंद आदि उपस्थित थे।
