धनबाद । गोविंदपुर पुलिस ने बुधवार देर रात स्टील गेट स्थित होटल रेड वेलवेट इन में छापेमारी कर एक युवक और युवती को हिरासत में लिया. पकड़े गए युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी कमरू जामा और युवती की पहचान के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार युवक के खिलाफ गोविंदपुर थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज है. दोनों सुबह से ही घर से फरार थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि दोनों शाम में ही होटल पहुंचे थे और एक कमरे में साथ ठहरे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *