अभिषेक मिश्रा
चासनाला । नुनुडीह लाल बंगला स्थित कॉ एके राय स्मृति भवन में महान मजदूर नेता कॉ एके राय की 6 वीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम के सर्व प्रथम कॉ राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर तीन स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया और तीन रक्तदान शिविर लगाया गया था। जिसमें सैकडों लोगों की स्वास्थ्य की जाँच कर मरीजों के आवश्यक दवाइयां दी गई।कार्यक्रम के सर्व प्रथम धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक अरूप चटर्जी,भाजपा विधायक शत्रुघन महतो,पूर्व विधायक आनन्द महतो, बीसीसीएल के लोदना जीएम निखिल बी त्रिवेदी आदि ने कॉ राय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस दौरान स्वास्थ्य जाँच शिविर में आँख कान जाँच, ब्लड प्रेशर सुगर, सर्दी बुखार, एवं हृदय रोग किड़नी सम्बंधित मरीजों की जाँच कर जरूरत मन्दों को दवाइयां दी गई और अन्य मरीजों को उचित परामर्श दिया गया। इधर रक्तदान शिविर के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ एस एन एम एम सी एच धनबाद की टीम ने 30 यूनिट रक्तदान लिया। ओम साई धनबाद की टीम ने 25 यूनिट रक्तदान लिया। जबकि एस जा एस धनबाद ने 30 यूनिट रक्तदान लिया। इस दौरान खोचडी भोग का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि महान मजदूर नेता कॉ एके राय फिर धनबाद को नहीं मिलेंगे। उनके जीवनी से आजकल के लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
माल्यार्पण में माले नेता सबुर गोराई,पूर्व पार्षद चंदन महतो, पूर्व पार्षद बिरेंन गोराई,कृष्ण बल्लभ पासवान,बीसीसीएल पीओ भूदेव प्रसाद, मोनेट जीएम कामेश्वर सिंह, प्रबंधक एच आर संजय कुमार, माले नेता, मानस चटर्जी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, डॉ ए के शर्मा एवं सीटू के भोजूडीह नेताओं आदि ने माल्यार्पण किया।
