झरिया । झरिया थाना अंतर्गत बनियाहिर फायर ब्रिगेड मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों ओर से जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले. इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग के घायल होने की बात सामने आ रही हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी का इलाज झरिया के निजी अस्पताल में चल रहा है .घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने झरिया थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिंदरी एसडीपीओ, झरिया अंचल के सीओ सहित सिंदरी अनुमंडल के सभी थाने की पुलिस दल- बल के साथ मौके पर पहुंच और स्थिति को नियंत्रण किया. इस दौरान पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा. फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस और शांति समिति के सदस्य दोनों पक्षों से बातचीत कर हालात को सामान्य करने में जुटे हैं.
घटना को लेकर एक पक्ष के लोगों का कहना है कि एक युवक बाल कटवाने गया था इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया. दावा किया कि मारपीट करने वाले लोग हाल ही में दिल्ली से यहां अपने रिश्तेदारों के पास आए हैं और उनकी गतिविधि संदिग्ध है पुलिस पूरे मामले की अच्छी तरह से जांच करें.
वहीं विशेष पक्ष के लोगों का कहना है कि कुछ बच्चे बनियाहिर ग्राउंड में खेल रहे थे.जहां कुछ बात को लेकर विवाद हुआ जिससे मामला बिगड़ गया. जिसके बाद समझाने गए तो वो लोग नहीं समझे और मेरे साथ मारपीट करने लगें. जिसके बाद दोनों ओर से पथराव और लाठी डंटे चलने लगे .इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. घर और ऑटो भी क्षतिग्रस्त हुआ है.
क्षेत्र में कई तरह की उड़ रही अफवाएं,,,,, वही झड़प के बाद पूरे क्षेत्र में कई तरह की अफवाहें हो रही हैं. स्थानीय लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और पुलिस से पूरे मामले की सही से जांच पड़ताल करने की मांग कर रहे हैं.
पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में हुआ तब्दील,,,,,, गुरुवार को हुए हिंसक झड़क के बाद पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. चप्पे चप्पे पर पुलिस जवान मौजूद है और वहां के गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए हैं.
वहीं इस घटना को लेकर सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि रास्ते को लेकर दो पक्ष के बच्चों के बीच विवाद हुआ था जो हिंसक रूप ले लिया. फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है. और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
