झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग थाना मोड़ लालटेन साह बाबा मजार के पास रिट्ज कार और पैशन प्रो बाइक में जोरदार टक्कर । टक्कर के बाद दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे । मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि रिट्ज कार संख्या डीएल 5 सीके – 4540 और पैशन प्रो बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई थी । घटना के बाद क्षेत्र में मची अफरा – तफरी हादसे में घायल बाइक सवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है । हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया है । हादसे की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को जप्त कर थाने ले गई है और मामले की जांच में जुट गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *