नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने दामोदर नदी पहुंचे थे युवक,,,,

झरिया । सुदामडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोहलबनी मुक्तिधाम स्थित दामोदर नदी के तेज धार में फंस कर एक  बार फिर दो युवक वह गए, जिनमें में से एक युवक लक्की नोनिया को तो स्थानीय सीतानाला के ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन दूसरे युवक राजकुमार नोनिया नदी के तेज धारा में बहता चला गया, दोनो युवक झरिया के सहाना पहाड़ी निवासी अपने नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दामोदर मुक्ति धाम आए हुए थे । तथा दोनों युवक आपस में मौसेरे भाई भी थे, नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों में कोहराम मच गई, लोग डूबे युवक को दामोदर में ढूंढने की प्रयास शुरू किया वही जब इस बात की जानकारी सुदामडीह पुलिस को लगी तो सुदामडीह पुलिस के अलावा अमलाबाद ओपी पुलिस और जोरापोखर इंस्पेक्टर तत्काल घटना स्थल पर पहुंच राहत और बचाव कार्य को स्थानीय सीतानाला के ग्रामीणों के मदद से तेजी से शुरू कराया, करीब दो घंटे के खोजबीन के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में डूबे राज कुमार नोनिया को बाहर निकाला, वहीं पर उसके बॉडी को पंपिंग किया गया और तत्काल उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । उसके पिता दहाड़ मारकर रोने लगे युवक के परिजन का भी सब्र का बांध टूट गया और सभी के आंखे नम हो गई वही परिजन ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना किया पुलिस कागजी प्रक्रिया पुरी कर शव को पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।दो दिन पहले इसी जगह पर शिवम एवं अविनाश की डूबने से मृत्यु हुई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *