कुमार अजय
प्रतिभा परिश्रम से होती है अर्जित- सहदेव
धनबाद । सोमवार को संकल्प एजुकेशन फाउंडेशन ने रोआम उच्च विद्यालय के छात्र संजय कुमार केवट एवं संजीव केवट को सम्मानित किया गया ।ज्ञात हो की संजय कुमार केवट एवं संजीव केवट खरनी ,मंडोर ,ढागी निवासी भगवत प्रसाद एवं नीरा देवी के पुत्र हैं। जिन्होंने झारखंड एकेडमिक काउंसिल 2025 की दसवीं परीक्षा में 95.2 एवं 90.6 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है । इनके पिता भगवत प्रसाद केवट राज मिस्त्री का काम करते हैं । इस अवसर पर संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा प्रतिभा संसाधन का मोहताज नहीं होता यह परिश्रम के द्वारा अर्जित किया जाता है ।उन्होंने संजय एवं संजीव को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इन्हें संकल्प प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया एवं आगे की पढ़ाई का दिशा निर्देश दिया गया । संजय और संजीव भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं । मौके पर संकल्प एजुकेशन फाउंडेशन के निर्देशक सहदेव महतो ,राम प्रकाश केवट ,भगवत प्रसाद केवट ,वलाय केवट, नवल किशोर केवट, बैद्यनाथ केवट, गौर केवट ,दीपक कुमार साव, शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
