झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के भागा मोड पर विशेष समुदाय के एक युवक के द्वारा दिनदहाड़े बबलू नामक युवक की भुजाली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है । मामले को लेकर बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर भागा मोड स्थित सुलभ शौचालय के बगल वाले कमरे में भागा मोड़ निवासी लगभग 36 वर्षीय बबलू रजक को वहीं के रहने वाले मो. पप्पू नामक युवक ने रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया है । स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, हत्या की खबर मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्यवाही में जुट गई है । वहीं घटना से गुस्साये लोगों ने झरिया – सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है । मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा कर जाम हटवाने का प्रयास कर रही है । खबर लिखे जाने तक हत्या की क्या वजह थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है । वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है ।

परिजनों ने पप्पू पर लगाया हत्या का आरोप,,,,
मंगलवार को बबलू रजक का शव मिलने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है । परिजन चीख – चीख कर कह रहे है कि बबलू की हत्या मो. पप्पू ने किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *