धनबाद । धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनईटॉड के कुम्हारपट्टी में रविवार की देर रात एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जिसको लेकर सोमवार को वृद्ध महिला के परिजन शव लेकर धनसार थाना पहुँचे। जहां परिजनों ने धनसार थाना के द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

यह है मामला : मनईटॉड कुम्हार पट्टी निवासी चिंता देवी के बेटे पर स्थानीय लोगों ने चोरी का आरोप लगाया। जिसकी कार्रवाई करने धनसार पुलिस वृद्ध महिला के घर पहुँची। जहां पुलिस के द्वारा चिंता देवी के बेटे को थाने में आने को कहा गया। परंतु पूरा परिवार हजारीबाग में एक शादी समारोह में गया हुआ था। वही वृद्ध महिला ने मामले की जानकारी अपने बेटे को दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वृद्ध महिला के घर लाठी-डंडे लेकर पहुँचे। जहां थोड़ी ही देर बाद परिजन घर पहुँचे। जहां वृद्ध महिला की मौत हो गई चुकी थी। जिसके बाद परिजन ने मामले की लिखित शिकायत धनसार थाने में कर दिया है।

वही परिजनों ने सोमवार को धनसार थाना के समक्ष पहुँचकर शव के साथ प्रदर्शन किया। वही परिजनों का कहना है कि पड़ोसी के द्वारा झूठा मामला दर्ज कराया गया है। जिसके कारण वृद्ध महिला चिंता देवी की हत्या कर दी गई है। परिजनों का यह भी कहना है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस अभिलम्भ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *