झरिया । झरिया चार नंबर के रहने वाले एक ही परिवार के 10 लोग रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह है घटना : झरिया चार नंबर स्थित एक परिवार के 10 लोग यज्ञ में सम्मलित होने के लिए ऑटो से गिरिडीह जा रहे थे। इसी दौरान बिरनी के समीप एक अनियंत्रित वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को विरहनी के सीएचसी ले जाया गया। जहां से घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों में 6 महिला, 1 बच्ची, 1 बच्चा व 2 पुरूष शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *