झरिया । झारखंड के धनबाद जिले के झरिया से एक दुकानदार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है । जिसकी लोग काफी सराहना कर रहे हैं । आपको बता दें कि झरिया के शिव मंदिर रोड स्थित मुस्कान एक्यूरियम दुकान के समीप रहने वाले विनय कुमार जो झरिया बाजार के गांधी रोड में चप्पल- जूता के दुकान का संचालन करते है । जहां स्टील गेट की रहने वाली पुष्पा देवी नामक महिला घर मे होने वाले शादी समारोह को लेकर शनिवार को खरीददारी करने झरिया बाजार पहुंची थी । इस दौरान गांधी रोड में उनका पर्स गिर गया । जिसमें लगभग पांच लाख के आभूषण और कुछ नगद रुपया था। यह पर्स गांधी रोड के दुकानदार विनय कुमार को मिला । इधर पर्स गिरने की जानकारी पुष्पा देवी को सरायढेला में लगी।पुष्पा खोजबीन के क्रम में वह झरिया गांधी रोड पहुंची।यहां विनय कुमार नामक दुकानदार के पास पहुंच अपना पर्स गिरने की बात कही छानबीन के क्रम में पुष्पा देवी ने बताया कि पर्स में तीन सोने का अंगूठी डायमंड लगा हुआ , एक मंगलसूत्र सोने का 2500 नगद पर्स में होने की बात कही।पर्स खोले जाने के बाद सारा कुछ सही निकाला। तब झरिया गांधी रोड के दुकानदार विनय कुमार ने उन्हें पर्स वापस कर ईमानदारी का मिशाल पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *