झरिया । झरिया के कोयरीबांध निवासी व्यवसायी कौशल अग्रवाल और कोमल अग्रवाल ने शनिवार को अपने मां के 13 वें पुण्यतिथि पर झरिया-धनबाद गोशाला बस्ताकोला में तुलादान कर गो सेवा किया । शनिवार की सुबह सर्वप्रथम परिवार के सदस्यों ने घर पर स्व. मां हीरा देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा- पाठ की और उसके बाद घर से बस्ताकोला गोशाला पहुंचे। वहां गायों को रोटी, चोकर, गुड़, हरा चारा आदि खिलाया। मौके पर दिलीप अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनंत और अन्या मौजूद थे।
