भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव झरिया मै वैदिक मंत्रोचारण के बीच मनाई गयी।
मुख्य कार्यक्रम झरिया पोद्दार पाड़ा स्तिथ ब्राह्मण भवन मै आयोजित हुआ जहाँ भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित है।
बताया जाता है कि झारखंड राज्य के झरिया में ही भगवान परशुराम का एकमात्र मंदिर होने का गौरव ब्राह्मण भवन को मिला है।
अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर शुक्रवार को भगवान परशुराम की पूजा अर्चना ब्राह्मण भवन स्थित मंदिर परिसर में किया गया भगवान परशुराम जन्म उत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल एवं मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गयी मुख्य यजमान के रूप जितेन्द्र शर्मा , महेश शर्मा,आशीष शर्मा सहपरिवार बैठे थे।
इसके साथ ही साथ संध्या मै भजन कीर्तन का आयोजन व साथ ही साथ संध्या मै दीप उत्सव मनाया गया।
मौके पर ब्राह्मण धर्मशाला के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, हरि प्रकाश लाटा,पवन शर्मा, सचिव जगदीश शर्मा,सह सचिव दिनेश शर्मा,आनंद शर्मा, सुदर्शन जोशी,अनूप शर्मा, जॉनी शर्मा,दीपक शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,हरीश जोशी,विष्णु त्रिपाठी,नीरज शर्मा व विप्र समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
