निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । रविवार को झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक जामताड़ा के गांधी मैदान में आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष मन्तोष कुमार महतो ने किया। वही मंच संचालन मो•अज़हरुदीन ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 26 अप्रैल को जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो जी का आगमन संथाल परगना की पावन धरती जामताड़ा जिला के मिहिजाम नगर में होने जा रहा है। 26 तारिक को वे मिहिजाम नगर के कुर्मीपाड़ा स्तिथ वॉइस फाउंडेशन में मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों के बीच कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे।
इस बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष के आगमन की पूरी तैयारी ,संगठन मजबूती,जिला कार्यालय उदघाटन,आगामी नगर निकाय चुनाव ,को लेकर विशेष चर्चा की गयी।
मोके पर :-केंद्रीय महामंत्री बबलू कुमार,जिला सचिव अशोक घोष,बृजेश राउत,उपाध्यक्ष विजय मण्डल,जिला महामंत्री भीम बाउरी,संगठन सचिव राजा अंसारी,युवा मोर्चा केंद्रीय संगठन मंत्री आकाश यादव,नाला प्रखंड अध्यक्ष बिकाश महतो,उपाध्यक्ष बाबूलाल मिर्धा, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष बरकत अंसारी, जामताड़ा प्रखंड सचिव राजेश महतो,करमाटांड प्रखंड सचिव किशोर मण्डल,मीडिया प्रभारी,राजेश भंडारी,गार्जियन रामचन्द्र महतो व साथी गण उपस्थित थे।
