अभिषेक मिश्रा
चासनाला । भाजपा युवा नेता शिवांश श्रीवास्तव ने केंद्र के श्रम एवं रोजगार तथा खेल एवं युवा मंत्री एवं पोरबंदर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद dgms धनबाद में मिलकर, धनबाद लोकसभा में, अपने युवा भाई बहनो के लिए झरिया विधानसभा क्षेत्र में इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम बनाने की मांग की है , साथ में आउटसोर्सिंग कंपनियों में मजदूरों के 12 घंटे काम करवा के एवं HPC के अनुसार वेतन ना देने के संबंध में, उन्हें अवगत कराया
उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है की इन महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान देने की बात कही है । मौके पर मुख्य रूप से झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न यादव , जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह उपस्थित थी।
